देवरिया, सितम्बर 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। रविवार की शाम करीब सात बजे जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटनी का औचक निरीक्षण किया। पीएचसी पर रविवार होने के चलते इमरजेंसी पर तैनात सभी स्टाफ मौजूद मिला। डीएम ने लेबर रूम का निरीक्षण किया। इसमें एक गर्भवती को प्रसव को लाया गया था। उन्होंने गर्भवती को लेकर आई आशा, स्टाफ नर्स से जानकारी ली व टीकाकरण कार्ड को भी देखा।कहा कि आने वाले मरीजों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इमरजेंसी में मारपीट की घटना में घायलों का इजाज किया जा रहा था। उन्होंने तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को ठीक से इलाज करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Deoria News: अचानक विद्युत उपकेंद्र पहुंचे डीएम, आपूर्ति व्यवस्था में सुधार का निर्देश कुछ लोगों ने अस्पताल परिसर में सार्वजनिक शौचालय नहीं होने की ...