बिजनौर, अप्रैल 6 -- युवराज त्यागी,बिजनौर। चौधरी चरण सिंह मध्य गंगा बैराज, बिजनौर के अपस्ट्रीम क्षेत्र में चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का डीएम जसजीत कौर, मुख्य अभियंता स्तर-1 रूहेलखंड, बरेली अवधेश कुमार तथा मुख्य अभियंता मध्य गंगा, अलीगढ़ कृष्ण मोहन कंसल ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बाएं अफलक्स बंध पर कराए जा रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। डीएम से बरसात से पूर्व कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।रविवार की शाम को डीएम जसजीत कौर ने गंगा नदी के मध्य स्थित टापू पर चैनल निर्माण के लिए कराई जा रही ड्रेजिंग प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बाढ़ परियोजनाओं के कार्य बरसात से पूर्व हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि संभावित बाढ़ से क्षेत्र को सुरक्षित रखा जा सके।मुख्य अभियंताओं ने किया...