चम्पावत, मई 24 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जनपद के सीमांत एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण टनकपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन आधुनिक स्टेट गेस्ट हाउस परिसर का डीएम मनीष कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। लगभग Rs.6179.20 लाख की लागत से तैयार की जा रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण कार्य ब्रिडकुल द्वारा किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यों की गुणवत्ता, निर्माण सामग्री, सुरक्षा मानकों एवं कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परियोजना राज्य सरकार की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। यह भी पढ़ें- डीएम ने किया निर्माणाधीन स्टेट गेस्ट हाउस का निरीक्षण समेकित परियोजना के...