डीएम ने किया निर्माणाधीन एसटीपी का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
सहारनपुर, जुलाई 5 -- सहारनपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने भारत सरकार के नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत निर्माणाधीन 135 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना की प्रगति का जायजा लेते हुए निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एसटीपी का लेआउट प्लान देखा और अधिकारियों को प्रत्येक चरण में निर्माण कार्य की नियमित एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना नदी प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना का निर्माण कार्य 1 नवंबर 2025 को शुरू हुआ था और इसे 30 नवंबर 2027 तक पूरा किया जाना प्रस्तावित है। वर्तमान में परियोजना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.