शामली, अप्रैल 18 -- शामली। शनिवार को डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में फाइलों के रखरखाव, कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यालय के कार्यों की सराहना की। साथ ही, कार्यालय में स्वच्छता, आगंतुकों के बैठने की उचित व्यवस्था और सैनिकों के कल्याण से संबंधित योजनाओं के कार्यान्वयन पर भी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। डीएम ने निरीक्षण के दौरान कहा कि भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों से संबंधित समस्याओं का तत्काल निवारण किया जाए और उनके कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि सभी भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल अज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.