बिजनौर, जुलाई 23 -- जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह के मार्गदर्शन में विकसित भारत जी-राम जी अभियान के अंतर्गत जल सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जनपद बिजनौर में एक साथ 157 तालाबों के निर्माण एवं पुनरोद्धार कार्यों का शुभारम्भ किया गया। अभियान के तहत जनपद में 500 से अधिक तालाबों का चयन किया गया है। जिनमें प्रथम चरण में 157 तालाबों पर कार्य प्रारम्भ किया गया। विकास खंड अफजलगढ़, बूढ़नपुर स्योहारा, धामपुर, हल्दौर, जलीलपुर, किरतपुर, कोतवाली, मोहम्मदपुर देवमल, नजीबाबाद, नहटौर तथा नूरपुर सहित विभिन्न विकास खंडों में एक साथ तालाबों की खुदाई एवं पुनरोद्धार कार्य शुरू कराया गया। गुरुवार को डीएम जसजीत कौर ने विकास खंड हल्दौर की ग्राम पंचायत गोरखपुर टोपरी में तालाब पुनरोद्धार कार्य का शुभारम्भ करते हुए उपस्थित ग्रामी...