पीलीभीत, अप्रैल 16 -- पीलीभीत। जनगणना 2027 की सफलता के लिए जिले की तहसीलों में तीन नगर पालिका परिषद व सात नगर पंचायतों को अधिकृत किया गया है। जनगणना 2027 के आंकडों का संग्रहण डिजिटल उपकरणों के जरिए किया जायेगा। जनगणना में कुल 4116 प्रगणकों व 688 सुपरवाईजरों को चिन्हित कर सीएमएसएस पोर्टल पर डाटा फीड कर ड्यूटी लगायी गई है। सुपरवाईजर व प्रगणकों में 10 प्रतिशत रिजर्व भी सम्मिलित है। प्रगणकों एवं सुपरवाईजरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का जनपद की समस्त तहसीलों के 18 प्रशिक्षण केन्द्र चिन्हित करते हुए 40 से 50 प्रगणकों/सुपरवाईजरों के तीन तीन दिवसों के प्रशिक्षण के लिए 102 बैचों में कराया जाना है। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण का शुरू यह प्रशिक्षण तीस अप्रैल तक चलेगा। जनगणना 2027 के प्रशिक्षण का शुभारम्भ प्रमुख जनगणना अधिकारी ज्ञानेन्द्र स...