सहारनपुर, मई 23 -- मिर्जापुर संवाददाता क्षेत्र के गांव शेरूल्लाहपुर जाटोवाला में निर्माणाधीन स्पोटर्स कॉलेज का डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्माण कार्यो की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मिली जानकारी के अनुसार डीएम अरविन्द कुमार शुक्रवार को मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव शेरूल्लाहपुर जाटोवाला में निर्माणाधीन स्पोटर्स कॉलेज में लव लश्कर के साथ पहुंचे और निर्माणाधीन स्पोटर्स कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्माण कार्यो की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया और सम्बंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाशत नही की जायेगी। यह भी पढ़ें- डीएम ने किया गांव शेरूल्लाहपुर जाटोवाला में निर्माणा...