मुंगेर, दिसम्बर 21 -- डीएम ने किया गरीबों के बीच कंबल वितरण मुंगेर, एक संवाददाता। जिले में बढ़ती शीतलहर और कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा गरीब, निःसहाय एवं निर्धन लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। शनिवार को डीएम ने जिला मुख्यालय के दलहट्टा दुर्गास्थान एवं दसभुजी दुर्गा स्थान के पास रहने वाले जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। डीएम ने बताया कि, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तहत ठंड से बचाव के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। दोनों स्थानों पर लगभग 100 गरीब एवं निःसहाय लोगों को कंबल दिए गए। उन्होंने बताया कि, इससे पूर्व दो दिन पहले लाल दरवाजा स्थित गंगानगर में भी लगभग 50 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.