समस्तीपुर, मार्च 18 -- समस्तीपुर। डीएम रोशन कुशवाहा ने बुधवार को मंडल कारा का निरीक्षण किया और वहां आयोजित बंदी दरबार में कैदियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। कारा परिसर पहुंचने पर डीएम को सुरक्षा कर्मियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत कारा कर्मियों के लिए लगाए गए ओपन जिम का उद्घाटन किया। ओपन जिम के उद्घाटन के बाद डीएम की अध्यक्षता में बंदी दरबार का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में एसपी का प्रतिनिधित्व करते हुए लाइन डीएसपी नरेंद्र शर्मा, काराधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा, प्रभारी उपाधीक्षक मनोज कुमार सिंह, सहायक अधीक्षक प्रेरणा पटेल, कंचन कुमारी सहित कई अधिकारी, सुरक्षा कर्मी और बड़ी संख्या में बंदी मौजूद थे। कार्य...