फतेहपुर, मई 4 -- मलवां। औद्योगिक क्षेत्र में चल रहे नाला निर्माण का डीएम निधि गुप्ता वत्स ने निरीक्षण किया। जिसके दौरान उन्होंने सम्बंधितों को एक सप्ताह के अंदर निर्माणाधीन नाले के किनारे की मिट्टी का निस्तारण कराने, कैंची मोड़ के पास निर्मित नाले की रिपोर्ट मय टेंडर के देने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि यदि नाले के कारण दुर्घटना होती है तो सभी की जिम्मेदारी तय होगी। औद्योगिक क्षेत्र में यूपीसीडा द्वारा कराए जा रहे नाले के निर्माण की हकीकत परखने को औचक निरीक्षण किया। नाले के किनारे एकत्र मिट्टी के ससमय निस्तारण के निर्देश दिए। उद्यमियों द्वारा नाला सड़क से नीचे बनाए जाने की शिकायत पर उन्होंने नाले का स्लोप सड़क से ऊपर करने के निर्देश दिए जिससे दो पहिया और चार पहिया वाहन नाले के ऊपर न जा सकें। इसके अलावा कैंची मोड़ के निर्मित नाले के स...