डीएम ने किया ईवीएम वेयरहाउस का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मुंगेर, जुलाई 2 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी निखिल धनराज ने बुधवार को स्थानीय ईवीएम वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट मशीनों के रख-रखाव तथा सुरक्षा व्यवस्था की सघन जांच की। निरीक्षण के मौके पर मौजूद उप निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन को निर्देशित करते हुए डीएम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के तय मानकों के अनुरूप ही तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबलों और अन्य आवश्यक तकनीकी प्रावधानों को हमेशा 24 घंटे एक्टिव और अपडेटेड रखने का सख्त निर्देश दिया। डीएम ने दो टूक शब्दों में कहा कि लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और इसकी विश्वसनीयता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ईवीएम की सुरक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.