देवरिया, मार्च 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला मुख्यालय स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। निरीक्षण की प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। उन्होंने मशीनों के सुरक्षित भंडारण, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश-नियंत्रण प्रणाली तथा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। इसके अतिरिक्त, वेयरहाउस परिसर की साफ-सफाई, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक प्र...