गौरीगंज, मई 17 -- अमेठी। जिले के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में स्थापित शूटिंग रेंज का डीएम संजय चौहान ने रविवार को उद्घाटन किया। उन्होंने स्वयं निशाना लगाकर प्रशिक्षु युवाओं का प्रोत्साहन भी किया। रविवार को एसपी सरवणन टी के साथ अंबेडकर स्टेडियम पहुंचे डीएम ने यहां बने अत्याधुनिक शूटिंग रेंज का‌ उद्घाटन किया। उन्होंने 10 मीटर एवं 25 मीटर के टार्गेट पर निशान लगाया। एसपी ने भी निशाना लगाया। डीएम ने कहा कि युवाओं को राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अमेठी की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए जिले में लगातार आधुनिक खेल संसाधन विकसित किए जा रहे हैं। अब खिलाड़ियों को शूटिंग प्रशिक्षण के लिए दूसरे जिलों में नहीं जाना पड़ेगा। बल्कि उन्हें जिले में ही बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं मिल सकेंगी। कार्यक्...