अल्मोड़ा, मार्च 10 -- डीएम अंशुल सिंह ने डायट परिसर स्थित खेल मैदान में बनाई जा रही आधुनिक पिच का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मैदान में खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा के लिए शेड तथा बैठने की व्यवस्था करने को कहा। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत खेल मैदान की चैन लिंक फेंसिंग कराने को कहा। इसके अतिरिक्त मैदान के समतलीकरण, ड्रेनेज व्यवस्था, प्रकाश और पानी की उपलब्धता के बारे में भी कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...