कौशाम्बी, अक्टूबर 15 -- मंझनपुर, संवाददाता। डीएम मधुसूदन हुल्गी बुधवार को मंझनपुर तहसील के ओसा के किसान राजेंद्र कुमार के खेत पहुंचे। उनके साथ क्रॉप कटिंग भी थी। डीएम ने धान की फसल खुद काटी। इसके बाद क्रॉप कटिंग करवाई गई। उत्पादन को परखा गया। इस दौरान डीएम ने किसानों से कहा कि वह पराली न जलाएं। यदि पराली जलाई गई तो प्रशासन की ओर से कार्रवाई कराई जाएगी। जिला प्रशासन ने जिले में क्रॉप कटिंग का कार्य शुरू कर दिया है। बुधवार को डीएम क्रॉप कटिंग का निरीक्षण करने के लिए ओसा गांव पहुंचे। खुद धान की कटाई कर निरीक्षण किया। उन्होंने फसल धान की उत्पादकता का आंकलन कर जीसीईएसएग्री ऐप पर ऑकड़े अपलोड करवाए एवं किसान राजेन्द्र कुमार को सम्मानित किया। किसानों से डीएम ने कहा कि धान को सरकारी धान केन्द्र पर ही विक्रय करें तथा पराली न जलाएं। 43.3 वर्ग मी. क्ष...