भभुआ, मार्च 11 -- पेज चार की खबर डीएम ने कहा आम उपभोक्ताओं को रसोई गैस की न हो कमी एलपीजी गैस की उपलब्धता, वितरण और उससे संबंधित समस्याओं की विस्तृत समीक्षा डीएम ने एलपीजी गैस की उपलब्धता व वितरण को ले की समीक्षा बैठक भभुआ,हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी नितीन कुमार सिंह द्वारा आपूर्ति विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता, वितरण और उससे संबंधित समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने एलपीजी गैस की आपूर्ति से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। वैश्विक स्तर पर ऊर्जा क्षेत्र में चल रही उथल-पुथल और हाल ही में सरकार द्वारा जारी किए गए नए नियमों (जैसे 25 दिनों के अंतराल पर बुकिंग आधारित) के बीच, जिला पदाधिकारी ने सुनिश्चित कर...