जौनपुर, मई 7 -- जौनपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों/पटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में अभिलेखों के रख-रखाव, कार्य प्रणाली, लंबित प्रकरणों एवं जनहित से जुड़े मामलों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने नजारत कक्ष का निरीक्षण करते हुए संबंधित एआरके बाबू से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान की स्थिति की जानकारी ली। समय से भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही एलआरसी से वेतन भुगतान की समयबद्धता के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि इसमें किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस कक्ष, अभिलेखागार (रिकॉर्ड रूम), न्यायालय अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), भूमि राजस्व अनुभाग, उप जिलाधिकारी न्यायालय सदर, नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय, जिला...