आगरा, मई 23 -- जनपद में जनगणना का काम सुपरवाइजर व प्रगणकों के द्वारा घर-घर जाकर किया जा रहा है। शनिवार को डीएम प्रणय सिंह ने कलक्ट्रेट स्थित आवास की गणना सुपरवाइजन व प्रगणकों के द्वारा कराई। शनिवार को एडीएम दिग्वियज प्रताप सिंह, जनगणना के प्रभारी एसएन यादव कलक्ट्रेट परिसर में स्थित डीएम आवास पर पहुंचे। जिसके बाद डीएम प्रणय सिंह सुबह 10 बजे खुद अपने आवास के बाहर निकलकर आए। सुपरवाइजन आरती व प्रगणक अंकित कुमार ने उनके मकान की गणना की। इस दौरान तहसीलदार व जनगणना के लिपिक नीरज कुमार भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि जिले की तीनों तहसीलों व 10 नगर निकायों में 2646 प्रगणकों के द्वारा मकानों की गणना का काम किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- चंद्रपुरा में प्रगणकों को मिला जनगणना किट प्रशासन ने जनगणना के लिए छह प्रगणकों पर एक सुपरवाइजन की तैनाती की है। जिससे...