अलीगढ़, मई 18 -- n दो कर्मचारियों के वेतन पर रोक की संस्तुति अतरौली, संवाददाता। "सीएचसी में फर्जीवाड़ा, वीडियो कॉल से लगाई जा रही ऑनलाइन हाजिरी के मामले को लेकर वायरल वीडियो के आधार पर डीएम अविनाश कुमार ने तत्काल संज्ञान लिया। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- ई-शिक्षाकोष में फर्जी उपस्थिति में शिक्षिका पर कार्रवाई की अनुशंसाजांच की प्रक्रिया डीएम के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली में मामले की जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि सीएचसी में स्थापित बायोमैट्रिक मशीन में फेस एवं फिंगर दोनों माध्यमों से उपस्थिति दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे तीन कर्मचारियों कुशल पाल सिंह, न...