शामली, मई 23 -- थानाभवन। डीएम आलोक यादव ने शुक्रवार को नगर पंचायत थानाभवन कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनगणना की तैयारियों की जानकारी प्राप्त करते हुए मकान सूचीकरण का कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने नगर पंचायत के पुराने जन्म एवं मृत्यु अभिलेखों को ऑनलाइन दर्ज कराने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। इसके अलावा कर संग्रह कक्ष का निरीक्षण करते हुए निकाय की कम वसूली पर नाराजगी जताई और राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आगामी मानसून को देखते हुए डीएम ने नगर क्षेत्र में नाला-नालियों की समय से सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए, ताकि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। यह भी पढ़ें- डीएम ने कम वसूली पर जताई नाराजगी नि...