जौनपुर, फरवरी 27 -- जौनपुर। आमजन को वित्तीय योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा की। निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के सभी पात्र आवेदनों की जांच कर अधिक से अधिक स्वीकृत किए जाएं, ताकि युवा स्वरोजगार शुरू कर सकें। लंबित ऋण मामलों को जल्द निपटाने तथा लाभार्थियों को प्राथमिकता से सुविधा देने को कहा गया। बैंक परिसर की व्यवस्थाओं और ग्राहक सुविधाओं का भी निरीक्षण कर सेवाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...