डीएम ने एसपी ने कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों से परखी सुरक्षा व्यवस्था
हापुड़, अगस्त 7 -- सावन मास की पवित्र कांवड़ यात्रा जैसे जैसे अपने चरम की ओर बढ़ रही है, वैसे वैसे पुलिस और प्रसासन ने यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और निर्विघ्र सम्पन्न करने के लिए निगरानी व्यवस्था को कड़ा कर दिया। गुरुवार को जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने हापुड़ कोतवाली परिसर स्थित जिला नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया। इसके साथ ही डीएम ने पुलिस लाइन स्थित एकीकृत कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम, एसपी ने कांवड़ यात्रा मार्गों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की लाइव फुटेज और रिकाॅर्डिंग की बारीकी से जांच की। उन्होंने कंट्रोल रूम में तैनात तकनीकि टीम को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर लगा एक एक कैमरा 24 घंटे चालू हालत में रहना चाहिए। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: कांवड़ यात्रा: डीसीपी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.