संतकबीरनगर, अप्रैल 14 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जनपद के तीनों तहसीलों के एसडीएम और नायब तहसीलदारों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है। उन्होंने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की है।जिलाधिकारी ने एसडीएम न्यायिक धनघटा हृदय राम तिवारी को एसडीएम खलीलाबाद की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं एसडीएम खलीलाबाद अरुण कुमार को मेंहदावल का नया एसडीएम बनाया गया है। एसडीएम न्यायिक मेंहदावल रविकान्त चौबे को एसडीएम धनघटा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसडीएम मेंहदावल संजीव कुमार राय को एसडीएम न्यायिक धनघटा का प्रभार सौंपा गया है। एसडीएम धनघटा सुनील कुमार को एसडीएम न्यायिक मेंहदावल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- नवागत एसडीएम ने तहसील का किया निरीक्षण, लापरवाही पर दी चेतावनी इसी क्रम में नायब तहसील...