बलिया, दिसम्बर 6 -- बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व एसपी ओमवीर सिंह की उपस्थिति में मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान फरियादी प्रीति सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके खेत में रोपी धान की फसल को पाटीदार द्वारा जबरन काट लिया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने नगरा एसओ को प्रकरण में तत्काल एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने लोगों की फरियाद सुनी। कुल 146 शिकायतें आईं जिसमें पांच का मौके पर हुआ निस्तारण किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अवैध कब्जा, भूमि विवाद, बरासत, शौचालय, जाति प्रमाण पत्र, नाली निकास, वृद्धा पेंशन आदि से जुड़े अधिकांश मामले आए थे। इन पर राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.