उरई, दिसम्बर 14 -- उरई। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने नगर पंचायत माधौगढ़ में स्थापित मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर एवं वेट टू कम्पोस्ट वेट वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने निर्देशित किया कि शत-प्रतिशत स्रोत पर कचरा पृथक्करण सुनिश्चित किया जाए तथा गीले एवं सूखे कचरे का नियमित रूप से संग्रह एवं प्रसंस्करण किया जाए। उन्होंने कहा कि एमआरएफ सेंटर में प्राप्त होने वाली पुनर्चक्रण योग्य सामग्री का वैज्ञानिक ढंग से पृथक्करण कर उसे रीसाइक्लिंग हेतु अधिकृत एजेंसियों को भेजा जाए। वेट टू कम्पोस्ट प्लांट के संबंध में उन्होंने निर्देश दिए कि संयंत्र को पूर्ण क्षमता के साथ नियमित रूप से संचालित किया जाए तथा उत्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.