फिरोजाबाद, अप्रैल 4 -- शिकोहाबाद, संपूर्ण समाधान दिवस शिकोहाबाद में जिलाधिकारी के समक्ष मोहल्ला नगला किला निवासी प्रेमलता ने शिकायत करते हुए कहा कि नियमित रूप से गृह कर देने के बाद भी क्षेत्र में आरसीसी सड़क एवं नाली का निर्माीण नहीं कराया जा रहा है। इससे मोहल्ले में जलभराव की स्थिति हो जाती है तो बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है। इस पर जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को समस्या का त्वरित समाधान कराने के निर्देश दिए हैं। संपूर्ण समाधान की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी रमेश रंजन के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे तथा मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने जनता की समस्याओं को सुना। डीएम ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याओं को सुन संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। यहां पर अमरीन अली के परिजनों ने ...