बिहारशरीफ, जुलाई 3 -- डीएम ने एकंगरसराय में तटबंध का लिया जायजा अधिकारियों को बाढ़ से सुरक्षा की तैयारी तेज करने का दिया आदेश फोटो : डीएम एकंगर : एकंगरसराय प्रखंड के केशोपुर में तटबंध का जायजा लेतीं डीएम उदिता सिंह व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम उदिता सिंह ने शुक्रवार को एकंगरसराय प्रखंड के केशोपुर तटबंध का जायजा लिया। अधिकारियों से बाढ़ से बचाव कार्यों को तेज गति से पूरा कराने का आदेश दिया। एसडीओ अमित कुमार पटेल ने पिछले साल आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों व बचाव कार्यों की डीएम से जानकारी साझा की। डीएम ने कार्यपालक अभियंता को संवेदनशील स्थलों पर बालू भरे बोरों की संख्या शीघ्र बढ़ाने का आदेश दिया। ताकि, जरूरत पड़ने पर तत्काल उपयोग किया जा सके। डीडीसी रंजन कुमार चौधरी को आदेश दिया कि आपात स्थिति से निपटने की तैयारी रखें। मौक...