बागपत, मार्च 10 -- बागपत। डीएम अस्मिता लाल ने मंगलवार को एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) टीम के साथ बागपत शहर में स्थित जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां टीम के साथ प्राचीन भवन का अवलोकन किया। साथ उन्हें संरक्षित करने पर बल दिया गया। टीम ने भवन के इतिहास के जानने के लिए जांच की है। जिला पंचायत कार्यालय का डीएम अस्मिता लाल ने निरीक्षण किया था। यहां भवन की संरचना अन्य भवनों को देखकर उसे संरक्षित करने के लिए कदम उठाया था। उसके बाद वह एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) की टीम के साथ जिला पंचायत कार्यालय में निरीक्षण के लिए पहुंची थी। यहां लगभग 100 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक भवन का निरीक्षण कराया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस धरोहर भवन का संरक्षण एवं समुचित रिनोवेशन प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए, ताकि इसकी ऐतिहासिक प...