हापुड़, मार्च 25 -- उत्तर प्रदेश शासन के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मिशन शक्ति के अंतर्गत सुगमकर्ता, पावर एंजिल सम्मान समारोह मनाया गया। जिसमें अपने अपने विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं और अध्यापिकाओं को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। सभी छात्राओं को बैग एवं वाटर बोतल वितरित की गई। जिलाधिकारी द्वारा छात्राओं से वार्ता की गई और बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रीतू तोमर ने सभी का उत्साह बढ़ाया। जिला समन्वयक पूजा सैनी, जिला नोडल मीनाक्षी शर्मा, ब्लॉक नोडल भावना शर्मा, रुचिता, कविता सिंह का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.