चंदौली, अप्रैल 23 -- चंदौली। संवाददाता भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार प्रत्येक माह ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने का निर्देश है। इसके तहत गुरुवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखे ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही आवश्यक सुरक्षा मानकों की जांच की। उन्होंने वीवीपैट गोदाम का भी निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। उन्होंने सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिया कि ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...