मिर्जापुर, फरवरी 27 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार ने भिस्कुरी स्थित ईवीएम/वीवी पैट गोदाम का निरीक्षण किया। डीएम ने निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होने सफाई एवं सुरक्षा की दृष्टि से तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डीएम ने तैनात सुरक्षा कमिर्यो को निर्देशित करते हुए कहा कि ईवीएम/वीवी पैट को सुरक्षित वातावरण में रखा जाए। निरीक्षण के दौरान बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी अशोक त्रिपाठी, भारतीय जनता पार्टी से गिरीश दुबे, समाजवादी पार्टी से अनीस खान, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से छोटे खान, जिला उपाध्यक्ष बसपा सद्दाम राइन, आम आदमी पार्टी से मनबोध दूबे उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...