सुल्तानपुर, अप्रैल 28 -- सुलतानपुर,संवाददाता। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने रायबरेली रोड स्थित अंकारीपुर, दूबेपुर में ईवीएम एवं वीवी पैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान बैलेट यूनिट, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, रिजेक्टेड यूनिट कक्ष, वीवीपैट कक्ष, सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। इस वेयर हाउस में विधानसभा क्षेत्र-सुलतानपुर, सदर, लम्भुआ, कादीपुर निर्वाचन क्षेत्र की ईवीएम/वीवी पैट मशीने लॉक के अन्दर संरक्षित हैं। जिलाधिकारी ने वेयर हाउस, स्ट्रांग रूम निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि सुरक्षा के दृष्टिगत स्ट्रांग रूम की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ला से ईवीएम एवं वीवी पैट वेयर के बारे में जानकारी प्राप्त की। यह भी पढ़ें- ईवीएम वेयरहाउस का डीएम ने कि...