अमरोहा, मई 30 -- अमरोहा। डीएम डॉ.नितिन गौड़ ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के निरंतर पुनरीक्षण-2026 के तहत फार्म-6, 6-ए, 7 एवं 8 का ईसीआई नेट पर निस्तारण किए जाने की समीक्षा के लिए निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की बैठक ली। उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्तर से बताया गया कि कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश से निरंतर पुनरीक्षण-2026 के तहत प्राप्त हो रहे फार्म 6, 6-ए, 7 एवं 8 की ईसीआई नेट पर प्रोसेसिंग/निस्तारण संबंधी साप्ताहिक समीक्षा कर बिना किसी औचित्य सात दिन के भीतर ईसीआई नेट पर फार्मों के प्रोसेसिंग की कार्रवाई नहीं किए जाने के संबंध में संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने सभी एसडीएम/ईआरओ, स...