अररिया, अप्रैल 12 -- अररिया, वरीय संवाददाता समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी के कार्यालय वेश्म में आयोजित कार्यक्रम में डीएम विनोद दूहन ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मेमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इंटरमीडिएट परीक्षा में बीबी असराना उच्च माध्यमिक विद्यालय, भगवानपुर (जोकीहाट) की छात्रा ने 475 अंक (95 प्रतिशत) प्राप्त कर राज्य में 5वां स्थान हासिल किया। वहीं मैट्रिक परीक्षा में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, मालद्वार (पलासी) के छात्र सुमित कुमार यादव ने 485 अंक (97 प्रतिशत) के साथ राज्य स्तर पर 6वां स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि ये उपलब्धियां पूरे जिले के लिए गौरव की बात हैं और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने छात्रों को आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन से पढ़ाई जारी रखने की सलाह दी।...