पटना, फरवरी 27 -- डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम की ओर से 720 बेड के निर्माणाधीन डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया। उनके साथ डीडीसी श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर समेत कई वरीय पदाधिकारी भी मौजूद थे। फुलवारीशरीफ प्रखंड की गोनपुरा पंचायत के बभनपुरा गांव में इस विद्यालय का निर्माण हो रहा है। डीएम की ओर से कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण प्रमंडल, गर्दनीबाग, पटना को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...