देहरादून, अप्रैल 7 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता का परिचय देकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का ऋण माफ कराकर मदद की है। प्रशासन ने आरटीई के तहत छात्रा का प्राईवेट स्कूल में दाखिला दिलाया है। डीएम सविन बंसल के निर्देश पर बैंक से समन्वय कर महिला के बकाया लोन का वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) के माध्यम से निस्तारित कराया गया है। सेटलमेंट के बाद शेष धनराशि का भुगतान जिला प्रशासन ने बैंक को कर दिया है। जानकारी के अनुसार क्षमा परवीन ने 28 मार्च को जिलाधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्रदिया। बताया कि उन्होंने वर्ष 2014 में अपनी बड़ी बेटी के विवाह के लिए डीसीबी बैंक से सवा लाख रुपये का ऋण लिया था। उनके पति का निधन हो गया, जिससे परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया। इ2020 में कोविड-19 के दौरान उनकी बड़ी विवाहित बेटी का भी निधन हो गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.