अल्मोड़ा, मार्च 15 -- डीएम अंशुल सिंह ने शनिवार देर रात जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संचालित व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। केंद्र में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। एलपीजी गैस आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के लिए स्थापित नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...