खगडि़या, सितम्बर 12 -- अलौली। एक प्रतिनिधि अलौली प्रखंड के विभिन्न स्कूल, पीएचसी व महादलित टोले का डीएम नवीन कुमार अधिकारियों की टीम के साथ गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने उच्च माध्यमिक विद्यालय,छर्रापट्टी का जायजा लिया। विद्यालय पहुंचने पर उन्होंने पाया कि छात्रों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम है। इस पर उन्होंने विद्यालय के बच्चों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कक्षा 9 के बच्चों से रसायन विज्ञान और गणित से जुड़े प्रश्न पूछे। डीएम ने रसायन विज्ञान से मूलक क्या होता है एवं अन्य बिन्दुओं पर प्रश्न पूछे। गणित विषय से छात्रों को माध्य, माध्यिका और बहुलक से जुड़े प्रश्न हल करने को कहा गया। कुछ छात्रों ने इन प्रश्नों का सही उत्तर दिया, परंतु औसतन अधिकांश छात्र सही जवाब देने में असमर्थ रहे। इस पर डीएम ने विद्यालय के रसायन विज्ञान और गणित के श...