कटिहार, मई 23 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र जिला पदाधिकारी द्वारा गठित जांच टीम शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर एएनएम नीलम कुमारी द्वारा की गई शिकायतों की जांच की। गठित जांच टीम में चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अशरफ रिजवी, डॉक्टर ममता कुमारी एवं डीपीएम किसलय कुमार शामिल थे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अभिनंदन कुमार ने टीम को जांच में सहयोग किया। जांच टीम के सदस्यों ने बताया कि एएनएम नीलम कुमारी ने जिला पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर प्राणपुर स्वास्थ्य केंद्र में सरकारी कार्यों में बाधा डालने, स्थानीय लोगों का दबदबा सहित अन्य शिकायत की थी। डीपीएम ने बताया कि जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। यह भी पढ़ें- शिकायत निवारण में लापरवाही पर डीपीएम पर पांच हजार का जुर्माना इधर प्रमुख अमित साह ने कहा कि जांच टीम ने शिकायतों को सही पाय...