संभल, मई 4 -- कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया के मुरादाबाद स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार समेत जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्राधिकारी असमोली कुलदीप कुमार, क्षेत्राधिकारी चन्दौसी दीपक तिवारी समेत अन्य अधिकारियों ने जिलाधिकारी को पुष्प देकर उनके कार्यकाल की सराहना की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि डॉ. पैंसिया के नेतृत्व में जिले में कानून-व्यवस्था बेहतर रही और प्रशासनिक कार्यों का संचालन प्रभावी ढंग से हुआ। अधिकारियों ने उनके कुशल नेतृत्व, बेहतर समन्वय क्षमता और जनहित के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण पहलें सफलतापूर्वक लागू की गईं। यह भी पढ़ें- भावुक माहौल में सीडीओ को दी ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.