देहरादून, दिसम्बर 31 -- नई टिहरी। नितिका खण्डेलवाल के निर्देशानुसार नववर्ष की पूर्व तैयारियों के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु परिवहन विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कल एआरटीओ सत्येंद्र राज के नेतृत्व में कीर्तिनगर एवं चम्बा क्षेत्र में पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत बिना हेलमेट, बिना पंजीयन, बिना बीमा, बिना कर, ओवरलोड, ओवरस्पीड, एचएसआरपी प्लेट के अभाव तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन संचालित करने जैसे विभिन्न अभियोगों में कुल 33 वाहनों के चालान किए गए। जांच के दौरान एक व्यक्ति को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाया गया, जिस पर संबंधित वाहन को सीज करते हुए चालक को कीर्तिनगर पुलिस के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.