हरदोई, मई 30 -- हरदोई। डीएम चौराहे पर सुंदरीकरण होने के बाद अशोक स्तंभ स्थापित किया जाएगा। बीते दिनों अफवाहों के चक्कर में आकर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने 30 मई को प्रदर्शन की बात कही थी। इसे लेकर प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। वहीं, विभिन्न सामाजिक संगठनों से वार्ता कर डीएम अनुनय झा ने उन्हें वास्तविकता बताई। इसके बाद संगठन और पदाधिकारी शांत हुए। जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्व में लगा अशोक स्तंभ अभी भी साइड में स्थापित है। फोरलेन रोड बनना है। इसके तहत चौराहा भी संवारा जाएगा। यह काम पूरा होने पर पूर्व की तरह अशोक स्तंभ स्थापित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...