देवरिया, जनवरी 3 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर कथित रूप से रिश्वत मांगने के आरोप में एक ग्राम सचिव के खिलाफ हुई जांच की रिपोर्ट अब डीडीओ कार्यालय से डीएम को सौंप दी गई है। रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद संबंधित सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। इस मामले में चार सदस्यीय जांच टीम ने दो दिन पूर्व कस्बा सलेमपुर गांव पहुंचकर एक-एक कर पीड़ित ग्रामीणों के बयान दर्ज किए थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सचिव द्वारा प्रत्येक कार्य के लिए रुपये की मांग की जाती थी। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कस्बा सलेमपुर निवासी सदीक अली पुत्र स्व. जैनुल आबेदीन ने 27 दिसंबर को बीडीओ रमेश दत्त मिश्र को शपथ पत्र के माध्यम से ग्राम सचिव पर रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। शिकायत के साथ सदीक अली ने एक ऑडियो क्ल...