अल्मोड़ा, अप्रैल 28 -- गणेश जोशी, चौखुटिया। मासी में नौ मई से सात दिवसीय सोमनाथ मेला लगने वाला है। मेला समिति पदाधिकारियों डीएम, एसएसपी व अन्य अधिकारियों आमंत्रण पत्र सौंपा। बताया कि मेले का शुभारंभ नौ मई को भूमिया दिवस के साथ होगा। दस मई को सल्टिया (रात्रि) व 11 मई को मुख्य मेला लगेगा। मेले का समापन 16 मई को होगा। यहां मेला समिति अध्यक्ष गजेंद्र सिंह बिष्ट, सचिव डॉ. हेमंत जोशी, पूर्व अध्यक्ष गोपाल मासीवाल, संतोष मासीवाल, चंदन बिष्ट रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...