रिषिकेष, दिसम्बर 15 -- तहसील परिसर में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। शहर और ग्रामीण क्षेत्र से 336 से अधिक लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जिनमें केवल 80 शिकायतों का ही निस्तारण हो पाया। जिलाधिकारी ने क्रमवार शिकायतें सुनते हुए पेंशन से जुड़े मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया, जबकि शेष विभागीय शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई कार्यक्रम दोपहर 12:40 बजे निर्धारित था, लेकिन लालपानी और वीरभद्र क्षेत्र में निरीक्षण के कारण जिलाधिकारी करीब 20 मिनट की देरी से पहुंचे। इसके बावजूद फरियादी सुबह से ही जनसुनवाई स्थल पर डटे रहे। बिजली, पानी, सड़क, अतिक्रमण और पेंशन से संबंधित कुल 336 शिकायतें दर्ज की गईं। शाम पांच बजे तक लगभग 80 शिकायतों का निस्तारण हो सका। इसके बाद भी ...