मधेपुरा, अप्रैल 11 -- डीएम को मांग पत्र सौंप रखी मांगे मधेपुरा। मधेपुरा स्थित अल्स्टॉम विद्युत रेल इंजन कारखाना द्वारा सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) के नाम पर वर्षों से चल रही अपारदर्शिता के खिलाफ जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार को पूर्व मुखिया देवराज अर्श उर्फ अजीर बिहारी, युवा शक्ति प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अनल और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सीताराम यादव के नेतृत्व वाली प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को आवेदन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अल्स्टॉम कंपनी द्वारा सीएसआर के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी वर्षों से मांगी जा रही है, लेकिन कंपनी लगातार चुप्पी साधे हुए है। यह जनता के अधिकारों का सीधा उल्लंघन है। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में रेल मंत्री, और अल्स्टॉम कंपनी को क...