गौरीगंज, अगस्त 27 -- अमेठी। संवाददाता हाल में ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कोटेदारों का कमीशन 90 रुपए प्रति कुंतल से बढ़ाकर 125 रुपए प्रति कुंतल कर दिया गया था। जिसे लेकर कोटेदार संघ अमेठी के पदाधिकारियों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री को संबोधित आभार एवं धन्यवाद पत्र डीएम संजय चौहान को सौंपा।कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे संघ के पदाधिकारियों ने डीएम को आभार पत्र सौंपा। जिसमें कोटेदारों ने मुख्यमंत्री को 35 रुपए प्रति कुंतल लाभांस बढाने पर हृदय से आभार और धन्यवाद दिया है। कोटेदारों ने कहा कि लाभांस की यह वृद्धि उनके आर्थिक हितों को मजबूती देने के साथ ही उनके कार्य के प्रति सरकार की संवेदनशीलता व सम्मान को दर्शाती है। यह भी पढ़ें- डीएम को पत्र सौंपकर सीएम का जताया आभार मुख्यमंत्री के साथ ...