फतेहपुर, अगस्त 13 -- फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने डीएम को ज्ञापन देकर पालीक्लीनिक व सैनिक भवन निर्माण की मांग की। बताया कि आरक्षित की जाने वाली जमीन पर अटल बिहारी बाजपई पार्क बनवा दिया गया है, जिसकी शिकायत किए जाने के बावजूद कार्यवाही नहीं हो पा रही है। मांग करते हुए कहा कि जमीन को कब्जा मुक्त कराने के साथ ही पालीक्लिनिक सैनिक अस्पताल के भवन का निर्माण कराया जाए। इस मौके पर राजेश शुक्ला, देवेंद्र शुक्ला, शिवपूजन मिश्रा, रामराज अवस्थी, यदुनंदन सिंह यादव, एसपी सिंह, सुमन मौर्य, जागृति तिवारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...