भभुआ, अप्रैल 1 -- सात सूत्री मांगों को लेकर किसान संघर्ष मोर्चा ने डीएम को ज्ञापन सौंपा प्रतिनिधिमंडल ने मुआवजा भुगतान में देरी को लेकर नाराजगी जताई (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। किसानों की विभिन्न सात सूत्री मांगों को लेकर किसान संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को कलेक्ट्रेट में डीएम नितिन कुमार सिंह को मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने भारत माला परियोजना में किसानों की अधिग्रहित भूमि का मुआवजा मिलने में हो रही विलंब पर नाराजगी जताई। इसका नेतृत्व मोर्चा के अध्यक्ष विमलेश पांडेय ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम के समक्ष सात सूत्री मांगों को रखी। इनमकी मांगों में हड़ताल पर गए सहायक भू-अर्जन पदाधिकारी का प्रभार अन्य अधिकारी को देने, भारत माला परियोजना में शेष बचे किसानों का मुआवजा दोगुना करने के लिए आर्बिटर कैंप कोर्ट भभुआ...